हैंडबॉल : एहसीन इंटरनेशनल और चर्च स्कूल फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 10:11 PM
HANDBALL-AHSEEN-INTERNATIONAL SCHOOL. मेजबान एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है.
जमशेदपुर. मेजबान एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है. कपाली स्थित एहसीन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंगलवार को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले गये. एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की टीम अपने ग्रुप में तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. अन्य ग्रुप में चर्च स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच चर्च स्कूल व एहसीन इंटरनेशनल स्कूल के बीच बुधवार को होगा. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सह डीएसपी अरुणा मिश्रा ने किया. मौके पर स्कूल के चेयरमैन आसिफ महमूद, इमरान मसूद खान, प्रचार्या अर्चना द्विवेदी और खेल शिक्षक सैयद शमीम अहमद मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










