Jamshedpur News : जीएसटी 2.0 से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिली नयी गति : बीके गुप्ता

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 18 Apr 2026 1:20 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ. आइसीएसएसआर नयी दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय जीएसटी सुधारों का आजीविका और रोजगार पर प्रभाव रखा गया है.

विज्ञापन

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

Jamshedpur News :

सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ. आइसीएसएसआर नयी दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय जीएसटी सुधारों का आजीविका और रोजगार पर प्रभाव रखा गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर बीके गुप्ता, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और प्रो. केबी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बीके गुप्ता ने बताया कि जीएसटी 2.0 के तहत अनिवार्य वस्तुओं जैसे दवा और पाठ्य सामग्री को कर मुक्त किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ट्रैक्टर पर जीएसटी घटाकर 5% करने से कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण और रोजगार बढ़ा है. वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. केबी सिंह ने कहा कि जीएसटी ने लॉजिस्टिक लागत कम कर देश के विकास को रफ्तार दी है.

देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने पेपर प्रस्तुत किये

सम्मेलन की कन्वेनर और पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) शुक्ला महांती ने इस आयोजन को शोध व अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया. प्रथम दिन आयोजित तीन तकनीकी सत्रों में बिहार, झारखंड और जोधपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किये. इनमें एक्सएलआरआइ के डॉ. देबाशीष प्रधान समेत कई विशेषज्ञों ने डिजिटल बुनियादी ढांचे और शहरी रोजगार पर चर्चा की. अंत में प्रिंसिपल डॉ. स्वीटी सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर आरएन महांती समेत कई अन्य अतिथि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola