सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर 70 इसाई का दल गोवा रवाना
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Jul 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय सभागार से डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रांची से जायेंगे रेल मार्ग से, 19 को वापसी
विज्ञापन
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
झारखंड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम के 70 सदस्यीय इसाई धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को गोवा तीर्थ यात्रा के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. इस अवसर पर डीडीसी मनीष कुमार ने तीर्थ यात्रियों के सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए दो बसों को रवाना किया. रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा गोवा प्रस्थान करेगा. सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 13 से प्रारंभ होकर 19 जुलाई 2024 को समाप्त होगी. झारखंड सरकार द्वारा आयोजित तीर्थ स्थल दर्शन के लिए ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है, जो झारखंड के निवासी हैं व उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है. वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं. इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल के लिए नोडल अधिकारी के रूप में मनीष जोंकों और उनके साथ सहायक के रूप में हेमवती पिंगुवा एवं सुशीला यात्रा के दौरान जिम्मेदारी सौंपी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




