बहरागोड़ा में ग्राम प्रधानों की बैठक, पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते ग्राम प्रधान | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई, जिसमें पेसा कानून 2025 को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई. पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले आयोजित बैठक का अध्यक्षता मिहिर रक्षित ने की. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अरुण बारिक ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 लागू होने के बाद जिम्मेदारी चुनौती पूर्ण हो गयी है. एक तरफ सरकार पेसा कानून को प्रभावी क्रियान्वयन लागू करने का आदेश जारी कर रही है, लेकिन धरातल पर प्रभावी नहीं हो रही है.

अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा आयोजित कर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने, ग्राम सभा का कार्यालय खोलने और सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष चयन का आदेश जारी किया गया. इसके आधार पर ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव लिया गया है. समय रहते पेसा कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए ग्राम के अगुवा को जागरूक होना होगा.

मौके पर ग्राम प्रधान संघ की शाखा का गठन किया गया. इसमें तरुण कुमार प्रधान को अध्यक्ष और गणेश हांसदा को सचिव चुना गया. कमेटी में सुजीत पाल को उपाध्यक्ष, चन्द्रधर दास को सह सचिव, नील कमल प्रधान को कोषाध्यक्ष व भवतारण बटवाल को सह कोषाध्यक्ष चयन किया गया है. मौके पर दुलाल नायक, शशांक शेखर राणा, जीतेन सतपति, देवाशीष कुईला, धीरेन मल्ल, प्रणव गिरि, गिरीशचंद्र महतो, गोप बन्धु मिश्रा आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola