दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार
Published by : Dipali Kumari Updated At : 29 Aug 2025 2:57 PM
रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल संतोष गंगवार
Ramdas Soren: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
Ramdas Soren: दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जमशेदपुर जिले के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन और पुत्र सोमेश सोरेन समेत अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.
सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री दीपक बिरुआ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी समेत कई अन्य लोग भी श्राद्धकर्म में पहुंचे हैं.राज्यपाल के आगमन को लेकर घोड़ाबांधा में चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.
सीएम हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी श्राद्ध भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता व अन्य राजनीति संगठन के भी वरिष्ठ नेता घोड़ाबांधा पहुंचेंगे. कोल्हान समेत राज्य के कोने-कोने से भी श्राद्ध भोज में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ें
धनबाद के मेडिकल कॉलेज में फिर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स, OPD समेत इमरजेंसी सेवाएं बंद
झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन दिल्ली रेफर, कल बिगड़ी थी तबीयत
Durga Puja Pandal 2025: बूटी मोड़ में दिखेगा लेजर शो, ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बन रहा पंडाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










