ePaper

सिदगोड़ा सूर्यधाम में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने की श्रीराम दरबार की पूजा

Updated at : 17 Apr 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
सिदगोड़ा सूर्यधाम में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने की श्रीराम दरबार की पूजा

Governor Raghuvar Das worshiped Shri Ram Darbar

विज्ञापन

जमशेदपुर.

श्रीरामनवमी के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर के भव्य श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की. बुधवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों के संग महावीर पताका का पूजन कर मंदिर परिसर में पुनर्स्थापित किया. इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, प्रमोद मिश्रा, रमेश तिवारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola