Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताया आभार
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :15 Nov 2025 1:17 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेक्षकों, पदाधिकारियों, कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेक्षकों, पदाधिकारियों, कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन, अधिकारियों-कर्मियों की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों की सतर्कता और मतदाताओं के सहयोग से उपचुनाव बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हो सका.कर्ण सत्यार्थी ने निर्वाचन में लगे सभी कर्मियों के पेशेवर रवैये, समय पालन और समन्वय की सराहना की. साथ ही मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी शांतिपूर्ण और सक्रिय भागीदारी ही सफल चुनाव प्रक्रिया का सबसे बड़ा आधार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










