एसकेपीएस के चार विद्यार्थियों को डाक विभाग की ओर से किया गया पुरस्कृत
Updated at : 03 May 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन

Four students of SKPS were awarded
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों को डाक विभाग की ओर से आयोजित दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत पुरस्कृत किया गया. सभी चार विद्यार्थियों (आर्यमान चतुर्वेदी, आरोही दास, जयश्री नस्कर और आकांक्षा कुमारी ) को 6000-6000 नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दिये गये. पिछले अप्रैल माह में सभी विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता हुई थी. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले उक्त चारों विद्यार्थियों को डाक विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस सफलता से स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव हरिवल्लभ सिंह आरसी समेत अन्य सभी उत्साहित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




