Isl match jrd : जेआरडी में होंगे आइएसएल के मैच, सुनील छेत्री, रायन विलियम्स जैसे खिलाड़ी आयेंग शहर

Updated:
विज्ञापन
Isl match jrd : जेआरडी में होंगे आइएसएल के मैच, सुनील छेत्री, रायन विलियम्स जैसे खिलाड़ी आयेंग शहर

जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. शहर में एक बार फिर से इंडियन सुपर लीग के हाई वोल्टेज मैच होने जा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. शहर में एक बार फिर से इंडियन सुपर लीग के हाई वोल्टेज मैच होने जा रहा है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से लेकर 17 मई तक लगातार चार आइएसएल के मुकाबले खेले जायेंगे. फुटबॉल प्रेमियों को भारतीय फुटबॉल टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ी सुनील छेत्री, रायन विलियम्स, गुरप्रीत सिंह संधु, संदेश झिंगन के अलावा विदेशी खिलाड़ी चीमा चोकुवू को नजदीक से देखने का शानदार अवसर है. 25 अप्रैल को चेन्नईयन एफसी व जेएफसी के बीच मैच होगा. 01 मई को जेएफसी का सामना एफसी गोवा से और नौ मई को बेंगलुरू एफसी व जेएफसी के बीच मैच खेला जायेगा. ये सभी मुकाबले जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात साढ़े सात बजे से खेले जायेंगे. वहीं, 17 मई को संभवत: जेएफसी व ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला खेला जाना है. लेकिन, इसकी तिथि को सुनिश्चित नहीं की गयी है. चेन्नइयन व एफसी गोवा वाले मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर टिकटों को बुक किया जा सकता है. वहीं, दर्शकों की सहूलियत के लिए स्ट्रेट माइल रोड में बॉक्स ऑफिस बनाया गाय है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola