जेएफसी ने डोंगल के साथ 45 लाख में किया करार

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मणिपुर के 30 वर्षीय विंगर सेमिनलेन डोंगेल को रिटेंड कर दिया है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मणिपुर के 30 वर्षीय विंगर सेमिनलेन डोंगेल को रिटेंड कर दिया है. अब डोंगेल एक वर्ष तक जमशेदपुर के साथ रहेंगे. इस एक वर्ष के लिए डोंगेल को 45 लाख रुपये की मोटी रकम दी जायेगी. 2021 में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से जुड़ने वाले डोंगेल का अनुबंध इस वर्ष समाप्त हो गया था. लेकिन, कोच खालिद जमील ने डोंगेल के कुशलता को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है. पिछले चार सीजन से जमशेदपुर एफसी की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. आईएसएल शील्ड जीतने वाले अभियान में मणिपुरी खिलाड़ी की अहम भूमिका रही. मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह उनकी प्रतिबद्धता खालिद के लिए एक बड़ी ताकत है, इसके अलावा वे अलग अलग पोजीशन पर खेलने में भी माहिर हैं. उनके कौशल और ताकत उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है और आने वाले साल में उनके प्रदर्शन से और भी बहुत कुछ योगदान मिलने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










