ePaper

देवघर : मोटर पार्ट्स की गोदाम में लगी आग, 15 दमकल की मदद से छह घंटे में आग पर काबू पाया गया

Updated at : 09 Apr 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : मोटर पार्ट्स की गोदाम में लगी आग, 15 दमकल की मदद से छह घंटे में आग पर काबू पाया गया

मोटर पार्ट्स की गोदाम में लगी आग

विज्ञापन

:: 45 से 50 लाख का हुआ नुकसान: फैज अहमद (फोटो- दूबे जी) वरीय संवाददाता, जमशेदपुर एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर स्थित क्लासिक मोटर्स के गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गयी. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की दमकल के अलावा टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की सूचना पर गोदाम के संचालक गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी फिरोज अहमद और उनका बेटा फैज अहमद सिद्दिकी पहुंचे. करीब 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया. फैज अहमद सिद्दिकी ने बताया कि उनके गोदाम में मोटर पार्टस का सामान था. सुबह 8.30 बजे सूचना मिली की गोदाम में आग लगी है. आग पहले गोदाम के पीछे तरफ लगी. धीरे धीरे आग फैल गयी. आग लगने से करीब 45 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने आशंका जाहिर की कि किसी ने साजिश के तहत आग लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola