Jamshedpur news. सांतरागाछी-नसीराबाद के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
22 सितंबर से 24 नवंबर तक सांतरागाछी से प्रत्येक सोमवार शाम सात बजे खुलेगी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी से नसीराबाद (एएलएल) के बीच एक जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इससे त्योहारों में अपने शहरों को जाने व आने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है. 08611/08612 एसआरसी-एएलएल साप्ताहिक ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक सांतरागाछी से प्रत्येक सोमवार शाम सात बजे खुलेगी और बुधवार को तीन बजे नसीराबाद (एएलएल) पहुंचेगी. वहीं नसीराबाद (एएलएल) से गुरुवार को रात 11.40 बजे खुलेगी और शनिवार को शाम चार बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव 41 स्टेशनों में होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










