Jamshedpur News : आधुनिक तकनीक और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ें किसान : स्वप्ना बंदोपाध्याय
Updated at : 13 Nov 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : चांडिल में बैंक ऑफ बड़ौदा, जमशेदपुर क्षेत्र की ओर से ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के आठवें संस्करण के तहत भव्य किसान मेला आयोजित किया गया.
विज्ञापन
चांडिल में बैंक ऑफ बड़ौदा का किसान पखवाड़ा और मेला आयोजित, 400 से अधिक किसानों ने ली भागीदारी
Jamshedpur News :
चांडिल में बैंक ऑफ बड़ौदा, जमशेदपुर क्षेत्र की ओर से ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के आठवें संस्करण के तहत भव्य किसान मेला आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भुवनेश्वर अंचल कार्यालय की महाप्रबंधक स्वप्ना बंदोपाध्याय, क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार साहा, अमित तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक कुमार रॉय और विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.किसान मेले में 400 से अधिक किसान एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के अलावा चांडिल बांध विस्थापित क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष नारायण चंद्र गोप ने भी भाग लिया.महाप्रबंधक स्वप्ना बंदोपाध्याय ने बताया कि किसान पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है. बैंक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर लोन, एग्री कार, डेयरी लोन, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर लोन और गोल्ड लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है.उन्होंने किसानों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया. इस मौके पर बैंक की ओर से कई किसानों और स्वयं सहायता समूहों को कृषि ऋण, नारी शक्ति ऋण, ट्रैक्टर और अन्य कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




