एनटीटीएफ के 11 छात्रों का फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने चयन, 4.10 लाख के पैकेज पर लॉक

Updated at : 18 May 2024 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीटीएफ के 11 छात्रों का फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने चयन, 4.10 लाख के पैकेज पर लॉक

फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने 11 एनटीटीएफ विद्यार्थियों का चयन किया

विज्ञापन

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में पुणे स्थित फेथ ऑटोमेशन कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन किया गया. जिसमें सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया. फाइनल सलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरांवित किया. पुणे स्थित फेथ ऑटोमेशन कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 11छात्रों को 4.10 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे, अपनी जगह इस कंपनी में बनाई. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल इयर के डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के हैं. तीनों राउंड के सलेक्शन प्रोसेस के बाद आयुष कुमार शर्मा, संदीप ओझा, मानस राज वर्मा, मानव कुमार चांडल, विश्वजीत स्वाइ, दिलशाद हुसैन, पीयूष खूंटिया, रोहन सिंह, साहिल राज, जॉयदब मुखर्जी, दीपशा भट्टाचार्या को चुना गया. सभी छात्रों को फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने 4.10 लाख के पैकेज पर पुणे की कंपनी के लिए लॉक किया गया. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरांरित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. उप प्राचार्य रमेश राय के साथ ज्योति कुमारी, पंकज कु गुप्ता, हरीश, हिरेश, अजीत साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola