पोटका व बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय में नामांकन शुरू, गर्मी छुट्टी के बाद चलेंगी कक्षाएं

Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

गर्मी छुट्टी के बाद पोटका व बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय में क्लास शुरू होगा,नामांकन शुरू

विज्ञापन

फोटो :::::::: एकल्व्य 1, 2

जिला कल्याण पदाधिकारी ने पोटका में नव निर्मित एकलव्य स्कूल का किया निरीक्षण

बचे कार्याें को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

पोटका व बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पोटका के मंगलासाई में स्थित नवनिर्मित एकलव्य विद्यालय में कक्षा छह में अनुसूचित जनजाति के 30-30 छात्र व छात्राओं की सीट है, जबकि कक्षा सात व आठ में अनुसूचित जनजाति के 30 छात्र व 30 छात्राओं की सीट है. इस वर्ष गर्मी छुट्टी के बाद पोटका और बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय में कक्षाएं भी शुरू हो जायेगी.

जबकि बहरागोड़ा में कक्षा छह, सात व आठ में 60-60 छात्राओं की सीट है. इधर, मंगलवार को जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने पोटका में नवनिर्मित एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय में वायरिंग समेत अन्य बचे हुए कार्य की जानकारी ली.उन्होंने बचे कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बता दें कि जिले में एकलव्य विद्यालय को जल्द चालू करने के लिए झारखंड सरकार कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने दो दिन पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया था.

बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण होगा जल्द

वर्षों से लंबित बहरागोड़ा एकलव्य विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण जल्द किया जायेगा. इसके लिए एक प्रस्ताव जिला से विभाग में भेजा गया है. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण काफी जरूरी है.

वर्जन…

पोटका व बहरागोड़ा के एकलव्य विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. गर्मी छुट्टी के बाद दोनों विद्यालय में कक्षाएं भी शुरू हो जायेगी. विद्यालय के लिए बेंच डेस्क, किचन समेत अन्य जरूरी सामान विद्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है.

शंकराचार्य समद, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR ANAND

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola