कुंवर बस्ती समेत मानगो के 15 मुहल्लों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कुंवर बस्ती समेत मानगो के 15 मुहल्लों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो कुंवर बस्ती पावर सब स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर आयल भरने व पावर सब स्टेशन का मरम्मत का काम बुधवार को किया जाना हैं, इस कारण बुधवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे कुल तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसमें कुंवरबस्ती के अलावा दाईगुट्टू, चाणक्यपुरी, पायल सिनेमा रोड, पंजाबी लाइन, वर्कर्स कॉलेज रोड,मानगो चौक,गुरुद्वारा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड,बैकुंठनगर, मुंशी मुहल्ला,रामकृष्णा कॉलोनी, जाकिरनगर,ओल्ड पुरुलिया रोड, अलीबाग व आस-पास का इलाका प्रभावित रहेगा. यह जानकारी मानगो विद्युत सब डिवीजन के एसडीओ प्रदीप कुमार दास ने दी.

छोटागोविंदपुर, सरजामदा समेत 12 मुहल्लों में दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

जमशेदपुर :

सरजामदा पावर स्टेशन से जुड़े फीडर में मरम्मत कार्य बुधवार को किया जाना है, इसे लेकर छोटागोविंदपुर, सरजामदा,गदड़ा, राहरगोड़ा, खखड़ीपाड़ा,बामनगोड़ा, बारीगोड़ा,नामोटोला, सुंदरनगर,आरपीएफ कैंप,सुंदरनगर, हाता-जादूगोड़ा रोड के समीप बुधवार सुबह नौ बजे से लेकर सुबह ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी करनडीह विद्युत एसडीओ देवाशीष पात्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR ANAND

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola