East singhbhum volleyball team for state champiosnship: पूर्वी सिंहभूम जिल वॉलीबॉल टीम घोषित
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 28 Jan 2026 9:20 PM
झारखंड स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम की बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गयी है.
जमशेदपुर. लातेहार में 30 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाली झारखंड स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम की बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गयी है. प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए दोनों टीम में 29 जनवरी को लातेहार के लिए रवाना होगी. महिला टीम का कोच रमेश चंद्र सुंडी को व पुरुष टीम का कोच दीपक कुमार को और सहायक कोच मुन्ना शर्मा को बनाया गया है. बुधवार को रामदास भट्ठा, बिष्टुपुर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण किया गया. एम भास्कर राव, जे अरुण मूर्ति, अमरीक सिंह, राकेश महतो और धनरंजन शर्मा मौजूद थे. बालिका टीम में बबली महतो (कप्तान), तृप्ति मिंज, पार्वती कुमारी, गुंजन सरदार, श्रुति सुंडी, नीतिका लकड़ा, अनुश्री सिंह, खुशी पांडे, यशिका मुखर्जी, वैष्णवी गुप्ता, रिया माझी और मुस्कान वर्मा शामिल है. बालक टीम में हाशिम अहमद (कप्तान), अंकित यादव, प्रिंस कुमार, ईशान सिकदर, शंकर कुमार प्रसाद, अनुज कुमार तिवारी, त्रिदेव कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार, अंशु प्रसाद, अनमोल शर्मा, जयदीप बोदरा और आर्यन सिंह को जगह दी गयी है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










