श्रीनाथ विश्वविद्यालय के के छात्रों ने जीते पदक
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 16 Apr 2026 10:49 PM
जमशेदपुर. रांची में चौथी ईस्ट जोन पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. रांची में चौथी ईस्ट जोन पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में रवि कुमार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया. वहीं, बिगिनर महिला एकल में मुस्कान कुमारी यादव ने भी सिल्वर मेडल हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया. बिगिनर पुरुष युगल वर्ग में रवि कुमार और मयंक आदर्श की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सौमन घोष और बिजू मंडल ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई. गुरुवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. छात्रों के प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह और कोच सूर्यजीत सिंह ने खुशी जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










