जमशेदपुर के कुर्मी टोला आंगनबाड़ी परिसर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जुटी भीड़ और मृतक का फाइल फोटो. फोटो : प्रभात खबर
East Singhbhum News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है. उसके पिता ने बताया है कि एक बार उसने घर से कुछ सामान चुराकर बेच दिये थे. इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया. एक साल से वह घर में नहीं रह रहा था. सुनने में आया था कि वह बेंगलुरु में रह रहा है. हालांकि, एक महीने पहले वह जमशेदपुर लौट आया था. कल भी मुहल्ले के लोगों ने उसे देखा था.
East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी परिसर से 22 वर्षीय युवक नितेश रजक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना मिलने पर इलाके के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये. परिजनों ने नितेश की हत्या कर शव को आंगनबाड़ी में फेंकने का आरोप लगाया है.
एक साल से घर में नहीं रह रहा था नितेश, बोले पिता
मृतक नितेश के पिता राजू रजक ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उनका बेटा करीब एक साल से घर में नहीं रह रहा था. घर से कुछ सामान की चोरी करने के बाद उसे घर से भगा दिया गया था. इसके बाद वह इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहा था.
एक महीने पहले बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटा था नितेश
पिता ने बताया कि हाल के महीनों में वह बेंगलुरु में रह रहा था, लेकिन एक माह से जमशेदपुर में था. सुबह बस्तीवासियों से सूचना मिलने पर वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे, तो देखा कि नितेश का शव आंगनबाड़ी परिसर में पड़ा था.
नितेश के शरीर पर नहीं थे चोट के निशान
नितेश के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, परिजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका है. मौके से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन उसमें सिमकार्ड नहीं था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
East Singhbhum News: दिन में बस्ती में दिखा था नितेश
स्थानीय लोगों ने बताया कि नितेश को रविवार को दिन में कई बार बस्ती में बाइक से आते-जाते देखा गया था. आश्चर्य की बात है कि घटनास्थल पर उसकी बाइक नहीं थी. जांच के दौरान पता चला कि उसने रविवार रात करीब एक बजे स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी.
पुलिस के देर से पहुंचने पर सवाल
बस्तीवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 2 घंटे बाद परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इससे लोग आक्रोशित हो गये. कहा कि कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची. वरीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस टीम आयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा.
नशाखोरी और अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग
बस्तीवासियों ने क्षेत्र में नशाखोरी और अड्डेबाजी पर गहरी चिंता व्यक्त की. कहा कि आंगनबाड़ी परिसर सहित इलाके के कई मैदान नशेड़ियों के अड्डे बन चुके हैं, जहां युवा रात में नशा करते हैं. इन गतिविधियों के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं और कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने, नशे के कारोबार पर रोक लगाने और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने की मांग की.
शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस नितेश की गतिविधियों और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- 14 अगस्त तक JSSC की सभी कैटेगरी का रिजल्ट जारी करें
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धनबाद से गिरफ्तार
उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना
दुमका की बबीता पहाड़िया ने लिखी संघर्ष और उम्मीद की नयी दास्तान, JPSC में मिली 337वीं रैंक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




