Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के आसपास कुत्तों ने कई लोगों को काटा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. रविवार की रात व सोमवार की सुबह तक कुत्तों ने बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची गुरुद्वारा के आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. रविवार की रात व सोमवार की सुबह तक कुत्तों ने बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया. उनलोगों ने एमजीएम में जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लिया. इसको लेकर गुरुद्वारा के पास रहने वाली नूतन ने बताया कि वह घर थी, उसी दौरान कुत्ता घुस आया, जब उसे भगाने गयी, तो उन्हें काट लिया. वहीं जोगिंदर सिंह ने बताया कि कुत्ता उनकी बकरी को काट रहा था, भगाने गया, तो उसे भी काट लिया. वहीं सोमवार की सुबह सपना देवी अपनी बेटी को स्कूल लेकर जा रही थी. रास्ते में कुत्ते ने उसे काट लिया. इतना ही नहीं रोड के किनारे एक व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया. उसके बाद बस्ती के लोग इसकी शिकायत करने के लिए जेएनएसी कार्यालय जा रहे थे, उस दौरान कुत्तों ने उनलोगों को भी दौड़ाया. लोगों ने शिकायत कर जेएनएसी से कुत्तों को पकड़ने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










