Jamshedpur news. पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो : उपायुक्त
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, दिये निर्देश
विज्ञापन
Jamshedpur news.
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने रखा तथा ज्ञापन भी सौंपे. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान उपलब्ध कराना है. सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो, ताकि आमजन को राहत मिल सके. इस दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा एवं जान से मारने की धमकी, वृद्धा पेंशन भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, नाली निर्माण, बिल्डर से जुड़ी शिकायतें, अतिक्रमण की समस्या, विद्यालय फीस माफी एवं नामांकन, पीएमइजीपी ऋण में धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, कॉलेज में नामांकन, फिल्म शूटिंग के लिए अनुमति, मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि का भुगतान, भूमि अधिग्रहण, घरेलू विवाद, चौकीदार की दूसरी सूची-रिक्त पदों पर भर्ती, दुकान आवंटन, आधार कार्ड में सुधार, छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को रखा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










