जमशेदपुर के प्रखंडों में लगेगा दिव्यांगता कैंप, छह चिकित्सकों की टीम जारी करेगी प्रमाण पत्र
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2022 2:05 PM
जिले में प्रखंड स्तर पर दिव्यांगता शिविर छह अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगा. शिविर के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
जमशेदपुर. जिले में प्रखंड स्तर पर दिव्यांगता शिविर छह अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगा. शिविर के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रस्तावित शिविर में हड्डी रोग, ईएनटी रोग, मनोरोग, नेत्ररोग, ऑडियोलॉजिस्ट तथा क्लिनिकल साईकोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति की जानी है. यह चिकित्सक दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे.
06 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोटका
08 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा
10 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटशिला
11 अक्तूबर : प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोडाम द्वारा निर्धारित स्थल पर
13 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसाबनी
15 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़
17 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया
19 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकुलिया
21 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा
23 अक्तूबर: प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुड़ाबांदा द्वारा निर्धारित स्थल पर
25 अक्तूबर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमशेदपुर (बागबेड़ा)
27 अक्तूबर : मानगो
29 अक्तूबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धातकीडीह
01 नवंबर : सदर अस्पताल, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










