धालभूमगढ़ में पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ, पोक्सो और गुड टच-बैड टच पर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

7जी 1-बच्चों को संबोधित करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

धालभूमगढ़ पुलिस ने लोयोला स्कूल में छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया। जानिए इस विशेष अभियान की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

धालभूमगढ़: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धालभूमगढ़ पुलिस द्वारा सोशल पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, अवैध मानव तस्करी एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को लोयोला स्कूल चोइरा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लोयोला स्कूल सभागार में बच्चों को नशा मुक्ति एवं नशे से होने वाली हानि के बारे में बताया गया.

थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच एवं सरकार की ओर से बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे अपने अभिभावक को अपने साथ हुई किसी भी घटना की जानकारी दें, साथ ही पुलिस एवं जस्ट राइट फ़ॉर चिल्ड्रन के नंबरों पर कॉल करें.

सरकार की ओर से उन्हें तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी. इससे मानसिक एवं शारीरिक रूप से होने वाली बीमारियों एवं क्षति के बारे में बताया गया.

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के राकेश मिश्रा ने भी बाल विवाह, बाल प्रताड़ना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक की उपस्थिति थे.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola