मंगल कालिंदी ने उठायी तीन नये रेलवे ओवरब्रिज को बनाने की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपकर लोगों की समस्या से कराया अवगत व समस्या के निदान के लिए सहयोग मांगा
विज्ञापन
वरीय संवाददता, जमशेदपुर
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपकर जमशेदपुर प्रखंड में तीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण करने की मांग की. इनमें बारीगोड़ा फाटक से जोजोबेड़ा रेलवे फाटक होते हुए टेल्को कंपनी के दक्षिणी गेट के सामने तक, बोरा प्लांट से रेलवे कॉलोनी होते हुए खासमहल लोको मोड़ तक व मकदमपुर फाटक से सलगाझुरी काली मंदिर तक प्रमुख हैं. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि इन तीनों रेलवे ओवरब्रिज के बनने से 22 पंचायत में रह रहे करीब डेढ़ लाख लोगों को काफी सहूलियत होगी. पंचायत क्षेत्र के लाेग हर दिन शहर में अपने बच्चों को शहर के स्कूलों में भेजते हैं. साथ ही सैकड़ों मजदूर रेलवे फाटक को पार कर रही कंपनी में मजदूरी के लिए जाते हैं. रेलवे फाटक हमेशा बंद ही रहता है. ओवरब्रिज बन जाने से बड़ी आबादी को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही दुर्घटना से भी मुक्ति मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्या का समाधान करने की दिशा में जल्द ही पहल करने का आश्वासन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










