आदिवासी इलाकों में शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
आदिवासी इलाकों में शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध, सौंपा ज्ञापन

जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा की अनुमति से शराब दुकान खोले जाने के निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम डीडीसी के माध्यम ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता जमशेदपुर . जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम डीडीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा की अनुमति से शराब दुकानों को खोले जाने के निर्णय का विरोध किया गया है. जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि यह निर्णय जनजातीय युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने की साजिश है. उन्होंने मांग की कि सरकार इस प्रस्ताव को तुरंत रद्द करे. प्रकाश कोया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो एसटी मोर्चा गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलायेगा और विरोध को और तेज करेगा. इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, राजेन कुजूर, यशोदा मुंडा, बुधराम खालखो, विजय सिंह, अर्जुन यादव, अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola