Jamshedpur News : बेटियां आगे तभी बढ़ेंगी, जब वह स्वस्थ व जागरूक होंगी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सुंदरनगर क्षेत्र के केरवाडुंगरी पंचायत में बुधवार को माहवारी स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य को लेकर पंचायत स्तरीय जागरुकता अभियान का शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी गांव में किया गया.

विज्ञापन

मुखिया कान्हू मुर्मू ने अपने पंचायत के सभी गांवों की किशोरी व महिलाओं को करेंगे जागरूक

Jamshedpur News :

सुंदरनगर क्षेत्र के केरवाडुंगरी पंचायत में बुधवार को माहवारी स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य को लेकर पंचायत स्तरीय जागरुकता अभियान का शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी गांव में किया गया. इस दौरान मुखिया कान्हू मुर्मू ने अपने पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों की किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बेटियां आगे तभी बढ़ेंगी, जब वे स्वस्थ व जागरूक होंगी. माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है, यह समझदारी और स्वच्छता की बात है. उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी गांव में एक महीने तक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.

इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. 16 मई को छोटा तालसा व 18 मई को तुरामडीह में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन होगा. उसके बाद केरुआ, धोडांगा, आहारघुटू, बांदुहुडांग, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, तुरामडीह, भूरीडीह, भीतरदाड़ी, बाहरदाड़ी, हाकेगोडा, चांगिरा, मधुडीह में कार्यशाला का आयोजन होगा. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, शिक्षक गजेंद्र हेंब्रम, जल सहिया मंजू महतो, चंपा हेंब्रम, सरोती हेंब्रम समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola