डालसा की टीम ने श्रमिकों के बीच चलाया जागरुकता अभियान
Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मई दिवस पर श्रमिकों के बीच डालसा टीम ने चलाया श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान
विज्ञापन
(फोटो 2 डालसा 1)
जमशेदपुर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आम श्रमिकों के बीच जागरुकता अभियान चलाया. घंटों चले अभियान में साकची में रिक्शा चालक, ठेला चालक, सब्जी बेचने वाले सहित अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा मजदूर हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही श्रम विभाग के तहत असंगठित मजदूरों के निबंधन कराने पर मिलने वाले लाभों के बारे में चर्चा की गयी. आगामी 10 मई को व्यवहार न्यायालय कैंपस में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी. अभियान में डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनीता कुमारी, जोबारानी बास्के एवं माधवी कुमारी शामिल थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










