एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से ठगी का प्रयास करने वाला गया जेल

फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से पांच हजार रुपये मांगने वाला ठग गया जेल
एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुदीप्त राज की शिकायत पर बिष्टुपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार वरीय संवाददाता, जमशेदपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिले के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुदीप्त राज से पांच हजार रुपये मांगने के आरोप में बिष्टुपुर पुलिस ने राजीव कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. राजीव कुमार खुद को सिरोमण नगर मानगो का निवासी बता रहा है. वह पूर्व में भी वह एसीबी का अधिकारी बनकर कई लोगों से ठगी कर चुका है. सुदीप्त राज ने बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि फर्जी एसीबी अधिकारी बन कर ठगी करने वाला राजीव कुमार अब तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा था. उसके खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं कराया गया था. उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










