मानगो : घर से गहना व नकद चोरी करने वाला गिरफ्तार
Updated at : 10 Jun 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन

मानगो : घर में प्रवेश कर गहना-नकद चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-चोरी गये गहने, पर्स, दो मोबाइल व 850 रुपये बरामद
:::::फोटो- 10 मानगो पीसी ::::::
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 की निवासी नजमुन निशा के घर से गहने, नकद और अन्य सामान की चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शेख मो अनवर उर्फ मो अनवर हुसैन डेमडुबी कपाली का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने चोरी का दो मोबाइल, गहना, पर्स और 850 रुपये नकद बरामद किया है. सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय वन भाेला प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. इसी क्रम में मो अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया. उसकी निशानदेही पर छापेमारी में चोरी के सामान बरामद किये गये. मो अनवर हुसैन का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




