बिष्टुपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करते दो पकड़ाये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर : कंपनी परिसर में चोरी करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जमशेदपुर.
टाटा स्टील कंपनी परिसर में रविवार की रात सामानों की चोरी करते दो युवकों को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा. दोनों को बिष्टुपुर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में बर्मामाइंस सिदो-कान्हो बस्ती निवासी मो विलाल और कीताडीह निवासी मोनू शामिल हैं. दोनों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किये गये हैं. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में टाटा स्टील के सहायक सुरक्षा निरीक्षक अनुज खलखो के बयान पर केस दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










