टाटा मोटर्स सीनियर की टीम बनी विजेता

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स सीनियर टीम ने टेल्को मैदान में टाटा मोटर्स क्रिकेट कोचिंग सेंटर एवं झारखंड यूथ क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जेएन टाटा ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स सीनियर टीम ने टेल्को मैदान में टाटा मोटर्स क्रिकेट कोचिंग सेंटर एवं झारखंड यूथ क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जेएन टाटा ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. रविवार को खेले गये फाइनल मैच में टाटा मोटर्स सीनियर टीम ने शील्ड एकादश को आठ विकेट से हराया. कौशल कुमार सिंह (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री हेड मनीष वर्मा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, पप्पू सिंह, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




