केंद्र की नीतियों के खिलाफ सीपीआई का जागरण अभियान, 6 से 14 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सीपीआई बहरागोड़ा में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 6 से 14 अगस्त तक जागरण अभियान चलाएगी। दिल्ली चलो आंदोलन के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: केंद्र सरकार की किसान, मजदूर एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से 6 से 14 अगस्त तक जागरण अभियान सह यात्रा चलायी जायेगी. यह जानकारी सीपीआई बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव रामहरि बेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया जायेगा. साथ ही आगामी 1 सितंबर को दिल्ली चलो अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जायेगी. उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को आरंग में झंडोत्तोलन के साथ अभियान की शुरुआत होगा.

इसके बाद 9 अगस्त को जगन्नाथपुर, ब्राह्मणकुंडी एवं गमरिया तथा 10 अगस्त को पाटपुर और राजलाबांध का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जायेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola