प्रदर्शन के दौरान विवाद, युवक की पिटाई के बाद अपहरण का प्रयास, सात हिरासत में

गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स कंपनी गेट पर प्रदर्शन के बाद ठेका कर्मचारियों ने आपस में मारपीट कर ली. इस दौरान आनंद गिरी नामक युवक की पिटाई कर दी तथा युवकों ने आनंद गिरी का अपहरण करने का प्रयास किया.
पकड़े गये सभी युवकों से गोविंदपुर पुलिस कर रही है पूछताछ
जमशेदपुर : गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स कंपनी गेट पर प्रदर्शन के बाद ठेका कर्मचारियों ने आपस में मारपीट कर ली. इस दौरान आनंद गिरी नामक युवक की पिटाई कर दी तथा युवकों ने आनंद गिरी का अपहरण करने का प्रयास किया.
मारपीट के दौरान गिट्टी मशीन के पास सड़क जाम हो गयी. मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा शांत कराया. पुलिस इस मामले में सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इधर, घायल आनंद गिरी ने एसएसपी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कहा कि वह बहकावे में आकर आंदोलन में शामिल हुआ.
आनंद ने उपायुक्त और एसएसपी से अनुरोध किया है कि थाना में पकड़े गये लोगों को छोड़ दिया जाये. उसने बताया कि किसी भी मजदूर ने उसके साथ न मारपीट की न गलत व्यवहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




