Jamshedpur News : स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की कांग्रेस के निष्ठावान प्रतिनिध करेंगे निगरानी
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री डाॅ इरफान अंसारी का स्वागत बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर की दोनों सीटें जीतनी है, अभी से मेहनत करें : इरफान अंसारी
कांग्रेस कार्यालय में हुआ मंत्री इरफान का भव्य स्वागत
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री डाॅ इरफान अंसारी का स्वागत बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में किया गया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अंगवस्त्र, गांधी टोपी एवं बुके दिया. स्वागत समारोह में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि गठबंधन सरकार में जनहित के कार्य हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री सराहनीय कार्य कर रहे हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने में अग्रसर रहें. मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति विभाग की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले, इस दिशा में कार्य करें. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे से आग्रह है कि विभागवार एक-एक निष्ठावान प्रतिनिधि अनुशंसित कर भेजें, जो विभागीय योजनाओं की निगरानी करे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की दोनों सीटों को फिर से जीतनी है. यहां के मंत्री रहे बन्ना गुप्ता ने काफी काम किया था. दोनों सीटें जीतने के लिए अभी से हम सभी को मेहनत करनी होगी. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता संविधान के रक्षार्थ सजग रहें. भाजपा के उकसावे में सांसद निशिकांत दुबे भारतीय संविधान की हत्या कर रहे हैं. भाजपा नकारात्मक माहौल बना रही है. मंत्री के रूप में उनका धर्म है, आम जनता की भलाई करना है, जो वह कर रहे हैं.इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ब्लड बैंक, चिकित्सक की कमी, पोस्टमॉर्टम हाउस की स्थापना, जुगसलाई अस्पताल में सुधार सहित कई मांग की. स्वागत समारोह में उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, राकेश तिवारी, ज्योतिष यादव, प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, प्रदेश सचिव सामंता कुमार सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










