सरयू राय से आशीर्वाद लेने पहुंची धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और विधायक अनूप सिंह

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रत्याशी अनुपमा सिंह विधायक सरयू राय से मिले
फोटो है सरयू राय 1, 2, 3, 4, 5प्रमुख संवाददाता
जमशेदपुर.
धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपने पति और बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के साथ विधायक सरयू राय से मुलाकात की. श्री राय का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. बिष्टुपुर स्थित आवास पर अनूप सिंह और अनुपमा सिंह अपने कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ सरयू राय को भगवान बजरंग बली की प्रतिमा भेंट की. इस दौरान अनूप सिंह ने कहा कि आप पिता राजेंद्र बाबू के साथ रहे है और चुनाव में हर हाल में आशीर्वाद चाहिए. इस पर श्री राय ने कहा कि वे लोग उनके साथ है, लेकिन चुनाव को लेकर वे पार्टी के स्तर पर फैसला लेंगे. करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद वे लोग वापस लौट गये. इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह, संजीव रंजन, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय मौजूद थे. सरयू राय से मुलाकात करने के बाद अनूप सिंह और उनकी पत्नी अनुपमा सिंह कदमा स्थित राजेंद्र सिंह की बेटी और अनूप सिंह की बहन रूप सिंह से आशीर्वाद लेने गयी.आशीर्वाद दिया है, चुनाव को लेकर पार्टी स्तर पर लूंगा फैसला : सरयू राय
इस मुलाकात के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि घर पर अगर बहु और बेटा आये तो आशीर्वाद तो देंगे ही, क्योंकि वे लोग परिवार के है. जहां तक चुनाव में समर्थन की बात है तो हम लोग चुनाव को लेकर फैसला पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से लेंगे. धनबाद के लोगों से बातचीत करेंगे. यह लड़ाई हमारी पार्टी की नहीं है बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व की है, जो दहशत का दूसरा नाम है. ऐसे व्यक्ति से मुक्ति दिलाने के लिए हम लगातार धनबाद में जा रहे थे. हमने इस मामले को लेकर कांग्रेस, राजद, झामुमो के बड़े नेताओं से बातचीत की है. उनसे आग्रह किया है कि कोई ऐसे उम्मीदवार दें, जो दमदार हो और ऐसे व्यक्ति को हरा सके. अगर कोई नहीं आगे आयेगा तो बिल्ली के गले में घंटी बांधने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




