Jamshedpur news. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान से मिल बधाई दी मोमिन बिरादरी ने

Updated at : 24 Nov 2024 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान से मिल बधाई दी मोमिन बिरादरी ने

फिर से हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की दुआ की.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

जामताड़ा विधानसभा सभा से फिर से विधायक निर्वाचित हुए डॉ इरफान अंसारी को जमशेदपुर मोमिन बिरादरी ने बधाई दी. मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव सगीर अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित डॉ इरफान अंसारी के आवास पर उनसे मिलकर फूलों का बुके दिया. उनके फिर से हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की दुआ की. इस अवसर पर सगीर अंसारी के साथ सोहेल अख्तर, अफरोज आलम अंसारी, सरफराज अहमद, आफताब अहमद समेत अन्य सदस्य शामिल थे. मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव सगीर अंसारी ने बताया कि जमशेदपुर से काफी संख्या संगठन के सदस्य जामताड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सक्रिय रहे. वहां रहकर हर घर में जाकर संपर्क अभियान चलाया और डॉ इरफान अंसारी की जीत में अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola