Jamshedpur news. टेल्को चित्रगुप्त समिति ने विधायक पूर्णिमा साहू का किया अभिनंदन
Updated at : 01 Dec 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की
विज्ञापन
Jamshedpur
news.
टेल्को चित्रगुप्त समिति द्वारा नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. टेल्को चित्रगुप्त समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद श्रीवास्तव (भाजपा नेता) के नेतृत्व में विधायक पूर्णिमा साहू के आवास पर मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर बधाई के साथ-साथ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधायक को यह आश्वासन दिया कि कायस्थ समाज हमेशा उनके साथ-साथ जमशेदपुर एवं झारखंड के उन्नति में कदम से कदम मिलाकर चलेगा. जहां भी जरूरत होगी, कायस्थ समाज उनके हर विकासशील कार्य में यथासंभव अपना सहयोग और योगदान देगा. प्रतिनिधिमंडल में मिथिलेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, एसके दास, राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, कुमार आर्यन, छोटेलाल, अजय कुमार, मास्टर अर्णव व अन्य उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




