मानगो आश्रयगृह में गर्मी से राहत के लिए मिलेगी ठंडा पानी, ग्लूकोज और पंखे की सुविधा

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
मानगो आश्रयगृह में गर्मी से राहत के लिए मिलेगी ठंडा पानी, ग्लूकोज और पंखे की सुविधा

मानगो नगर निगम से संचालित आश्रय गृह में रहने वाले लोगों को पानी, ग्लूकोज और पंखे की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन

-बेघरों को शिफ्ट कर हीटवेव से बचाने का निर्देश वरीय संवाददाता जमशेदपुर मानगो नगर निगम द्वारा संचालित आश्रयगृहों में अब गर्मी से राहत के लिए पंखा, ठंडा पेयजल, सत्तू, चना और ग्लूकोज जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. शनिवार को सहायक उप नगर आयुक्त अरविंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि हीटवेव को देखते हुए सड़क किनारे रहने वाले बेघरों को आश्रयगृहों में शिफ्ट किया जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इसके साथ ही उन्होंने आश्रयगृहों की मरम्मत और साफ-सफाई पर भी जोर दिया. आम लोगों को आश्रयगृहों की जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिये गये. फिलहाल मानगो नगर निगम दो स्थायी और एक अस्थायी आश्रयगृह का संचालन कर रहा है. बैठक में सीएमएम निर्मल कुमार, सीओ, और आश्रयगृह के केयरटेकर भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola