13 से 17 जुलाई तक शहर में होगी बारिश

Author Sandeep|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
13 से 17 जुलाई तक शहर में होगी बारिश

जमशेदपुर में मौसम विभाग ने 13 से 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम का हाल।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर में शनिवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाये रहे. शाम में ठंडी हवाएं चलीं. दो दिनों से हो रही बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा. अन्य दिनों की तुलना में उमस कम रही. इससे शहर के लोगों को काफी राहत महसूस हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई ( रविवार ) को भी शहर में ऐसा ही मौसम रहेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे, हल्की छिट-पुट बारिश होगी. हालांकि, मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है.

13 से 17 जुलाई तक एक से दो स्पेल मूसलधार बारिश के आसार हैं. बारिश का असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. शहर में पिछले 24 घंटे में 23 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था.


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola