जुस्को स्कूल साउथ पार्क में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Author Sandeep|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के जुस्को स्कूल साउथ पार्क में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, 55 छात्रों को मिली नई जिम्मेदारी।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्लबों एवं हाउस की जिम्मेदारी संभालने के लिए शपथ ली और उन्हें बैज प्रदान किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल्स डिवीजन के चीफ सेफ्टी अगम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारियां भविष्य में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रिंंसिपल मिली सिन्हा ने परिषद के सदस्यों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola