इस सड़क से गुजरें तो जरा संभलकर...10 सालों से नहीं हुई है मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

गाड़ीग्राम गांव की जर्जर सड़क.

पटमदा के रहेरडीह से ओपो गांव तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा की रहरेडीह मोड़ से गाड़ीग्राम, सीसदा होते ओपो गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति है. लगातार बारिश और भारी वाहनों के परिचालन के कारण सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रात में इस रास्ते पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क से गायब हो चुका है पिच

कालीकरण सड़क से पिच पूरी तरह उखड़ चुका है. कई जगह सड़क पर सिर्फ मिट्टी नजर आती है, जबकि बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे बन गये हैं. इससे दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है. रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

दर्जनों गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

ग्राम प्रधान खगेन्द्र नाथ सिंह ने बताया - इस जर्जर सड़क से लावा, जोड़सा, लच्छीपुर और गोबरघूसी पंचायत के करीब दर्जन भर गांवों के लोगों की आवाजाही होती है. सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा - बच्चों के स्कूल आने-जाने और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक परेशानी होती है. आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन जाता है.

10 वर्षों से सड़क की नहीं हुई है मरम्मत

ग्राम प्रधान के अनुसार, पिछले 8 से 10 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. ब्लॉक प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की गयी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. बार-बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो वे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखेंगे. लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीण अब आंदोलन के मूड में हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क का निरीक्षण कर स्थायी रूप से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola