बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर करता था अगवा, मुंबई में बेचकर मंगवाता था भीख, इस तरह आया पुलिस की गिरफ्त में

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और जानकारी देती पुलिस.

जमशेदपुर से तीन साल के बच्चे की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर किडनैप किया और मुंबई ले जा रहा था. पुलिस ने उसे खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थानांतर्गत कैरेज कॉलोनी सेवा आश्रम के पास के रहने वाले तीन साल के बच्चे की चोरी कर मुंबई भाग रहे आरोपी को पुलिस ने खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी भी कैरेज कॉलोनी सेवा आश्रम का ही रहने वाला है. आरोपी का नाम असलम खान है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने अपने गोलमुरी स्थित कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चॉकलेट व बिस्कुट का दिया लालच, फिर बच्चे को अपने साथ ले गया

शनिवार को जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया - शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था. उसी दौरान असलम खान उसके पास आया और उसके साथ खेलने लगा. कुछ देर बाद उसे बिस्कुट-चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया. काफी देर खोजने के बाद भी परिजनों को बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने बर्मामांइस पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय होकर आरोपी को खड़गपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया - असलम दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है. नशा का अधिक सेवन करने के कारण उसकी पत्नी से भी उसका विवाद चलता है.

मुंबई में बच्चे को बेचने की थी योजना

पुलिस ने बताया - असलम बच्चे को चोरी करने के बाद उसे मुंबई लेकर जा रहा था. टाटानगर से वह खडगपुर स्टेशन पहुंचा था. यहां उसने बच्चे को बिस्कुट खिलाया. इसके बाद वह उसे दूसरे ट्रेन से मुंबई लेकर जाने की तैयारी कर रहा था. उसी दौरान पुलिस ने असलम की मां का मोबाइल चेक किया. मां के माेबाइल पर असलम ने दूसरे नंबर से दो बार फोन किया था. पुलिस ने उस नंबर का जब लोकेशन निकाला ताे उसका लोकेशन खड़गपुर मिला.

फोन पर बात करने के दौरान आ रही थी ट्रेन की आवाज

असलम की मां ने बताया - फोन पर बात करने के दौरान ट्रेन की हॉर्न की आवाज आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने खड़गपुर पुलिस से संपर्क कर मोबाइल नंबर का लोकेशन भेजा. इसके बाद बर्मामाइंस पुलिस भी खड़गपुर के लिए रवाना हुई. इसके बाद पुलिस ने खड़गपुर स्टेशन के बाहर से असलम को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया. आरोपी ने पुलिस को बताया - वह कई साल मुंबई में रह चुका है. यहां उसने भींख मांगने का काम भी किया है. मुंबई में कई बच्चों से भींख मंगवाने का काम कराया जाता है. असलम ने पुलिस को बताया कि भींख मंगवाने वालों से उसका संपर्क है और वह बच्चे को उन लोगों को ही बेचने के लिए चुराता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola