पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, बदले गये भ्रमणशील दंडाधिकारी

Author Sandeep|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में आज पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा -2026 रविवार को होगी. इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ खास तौर पर फ्लाइंग स्क्वायड बनाया गया है. इसमें पूर्व में शामिल मजिस्ट्रेट को अचानक से बदल दिया गया है. करीम सिटी कॉलेज मानगो, गुरुनानक हाइस्कूल मानगो, विवेकानंद हाइस्कूल साकची के लिए मानगो के अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव को भ्रमणशील दंडाधिकारी बनाया गया था, लेकिन उनके स्थान पर अब जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार को यह जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं, सेंट्रल करीमिया हाइस्कूल साकची, गुरु नानक हाइस्कूल साकची और सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाइस्कूल बर्मामाइंस के लिए पूर्व में जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को भ्रमणशील दंडाधिकारी बनाया गया था, लेकिन अब उनके स्थान पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी को जिम्मेदारी गयी है. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है. परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. जिले में इस परीक्षा में कुल 6,257 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बनाये गये हैं. इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद को नोडल अधिकारी बनाया गया है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन करने व बिना जांच के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola