एनेस्थीसिया में हीमोडायनामिक मॉनीटरिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस पर सेमिनार आज

डॉ एस नाग | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में एनेस्थीसिया में हीमोडायनामिक मॉनीटरिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस पर सेमिनार का आयोजन, विशेषज्ञ होंगे शामिल।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स (आइएसए) और बिहार-झारखंड सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स (बीजेएसए) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में एनेस्थीसिया में हीमोडायनामिक मॉनीटरिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें आइएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवीन मल्होत्रा, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजीव गुप्ता सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत वॉकथॉन, ‘आइएसए पंचरक्षक’ अभियान और पौधरोपण से होगी. इसके बाद एंड-ऑफ-लाइफ केयर, सस्टेनेबल पेन प्रैक्टिस और ऑपरेटिंग रूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर सत्र होंगे. आयोजन अध्यक्ष डॉ देब संजय नाग ने कहा कि सेमिनार को आधुनिक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. वहीं, आयोजन सचिव डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम अकादमिक मजबूती के साथ चिकित्सकों की व्यावहारिक जरूरतों पर भी केंद्रित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










