SSP की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं छात्राएं, बोलीं- आप हमारे लिए भाई है

Updated:
विज्ञापन

उपहार देते SSP

जमशेदपुर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को राखी बांधकर भाई-बहन का स्नेह जताया. एसएसपी ने छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का भाव देखने को मिला. गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखी बांधते हुए छात्राओं ने एसएसपी के प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की. छात्राओं ने समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की.

छात्राओं को दी निर्भीक होकर आगे बढ़ने की सीख

छात्रों के साथ SSP
छात्रों के साथ SSP

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है.

उन्होंने छात्राओं को हमेशा निर्भीक होकर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान देने की बात कही.

छात्राओं को दिया आशीर्वाद और उपहार

रक्षाबंधन के मौके पर एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये. उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल, सुरक्षित और सफल भविष्य की मंगलकामना की. इस दौरान कार्यालय का माहौल भाई-बहन के स्नेह और अपनापन से भरा नजर आया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola