Jamshedpur news : डोभा में डूबने से बच्चे की मौत

कालिकापुर थाना के पोगदासाई की घटना.
कालिकापुर. पोटका थाना के कालिकापुर के टोला पोगरोसाई में डोभा में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की उम्र डेढ़ साल थी. घटना गुरुवार दोपहर की है. जानकारी अनुसार मनोज कैवर्त की बेटी घर के पीछे गयी. वह शौच के लिए बाथरूम में घुसी. इस दौरान दीदी को खोजते हुए उसका भाई उसके पीछे निकला. बहन को नहीं पाकर वह आगे बढ़ गया. इस दौरान वह फिसलकर घर के पीछे स्थित डोभा (गढ़िया) में गिर गया. थोड़ी देर बाद बच्चे की खोजबीन होने लगी. बच्चे के दादा अनिल कैवर्त शक के आधार पर घर के पीछे स्थित डोभा में जाकर देखा तो बच्चे को पानी में डूबा हुआ पाया. बच्चे को तुरंत जादूगोड़ा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे का शव आने पर घर में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




