Yogasna sports : अंशु अध्यक्ष, इंद्रजीत घोष संरक्षक व इंद्रजीत चक्रवर्ती बने महासचिव

Updated:
विज्ञापन
Yogasna sports : अंशु अध्यक्ष, इंद्रजीत घोष संरक्षक व इंद्रजीत चक्रवर्ती बने महासचिव

राज्य योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 मई का आयोजन आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के सभागार में होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाइएस-झारखंड चैप्टर)-2026 की ओर से आगामी 24 मई को आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर संगठन की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. इस संबंध में आयोजित बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई. अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष को संरक्षक बनाया गया है. नई कमिटी में अंजना कुमारी सिंह और विश्वजय चौधरी को उपाध्यक्ष, इंद्रजीत चक्रवर्ती को महासचिव, एमके शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश सिंह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नयी कमेटी के पदाधिकारियों को डब्ल्यूएफएफ योगासना इंटरनेशनल के अध्यक्ष शिवम भादोरिया तथा डब्ल्यूएफएफ योगा इंटरनेशनल की ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर रितु रावत ने अपनी शुभकामनाएं दी है. नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु सरकार ने बताया कि राज्य योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 मई का आयोजन आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के सभागार में होगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 20 मई तक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. आयोजन में सरकार योगा एकेडमी भी सहयोगी संस्था के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी. चैंपियनशिप के लिए प्रसाद नंदी को मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola