जुगसलाई में एक दिवसीय शतंरज प्रतियोगिता आयोजित, धैर्य बने विजेता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 16 Apr 2026 11:12 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जुगसलाई में अनिरुद्ध शतरंज अकादमी की ओर से एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जुगसलाई में अनिरुद्ध शतरंज अकादमी की ओर से एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोरी यादव ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में स्थापित यह शतरंज एकेडमी बच्चों और युवाओं को खेल से जोड़ने का शानदार प्रयास है. इससे बच्चों की मानसिक विकास होगा. प्रतियोगिता में धैर्य गोलय (6.5 अंक) पहले, कार्तिक प्रसाद दूसरे, कुणाल मंडल तीसरे, दक्ष सिंह चौथे व एकलव्य सराइवल पांचवें स्थान पर रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार, विकास शर्मा, मनोज सिंह, डॉ सुधांशु सक्सेना, महित वर्मा, पापस दास, विक्रम कुमार व अनिरुद्ध साहू मौजूद थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola