शतरंज : अधिराज मित्रा ने जीता खिताब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2025 8:29 PM

विज्ञापन

jamshedpur sports news chess. शहर के अधिराज मित्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग के नमन विद्यालय में आयोजित पहली झारखंड सेकेंडरी स्कूल लेवल फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के अधिराज मित्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग के नमन विद्यालय में आयोजित पहली झारखंड सेकेंडरी स्कूल लेवल फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. उन्होंने आठ राउंड में कुल अंक अर्जित करते हुए पहला स्थान हासिल किया. अधिराज मित्रा को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गयी. इस खिताब को जीतने के साथ ही अधिराज मित्रा के 20 इएलजो अंक भी हासिल हुआ. हजारीबाग जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में 70 स्कूल के कुल 258 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. लोयोला स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र अधिराज मित्रा इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola