बालू-गिट्टी की अवैध माइनिंग रोकने के लिए कोकपाड़ा व गालूडीह में खुला चेकनाका

Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बालू-गिट्टी की अवैध माइनिंग रोकने अब जिले में कोकपाड़ा व गालूडीह में खुला 24 गुणा 7 चेकनाका

विज्ञापन

– तीन पाली में दंडाधिकारी के साथ 1-4 के सशस्त्र फोर्स की रहेगी तैनाती

– माइनिंग विभाग ने अवैध धंधा करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी की

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू-गिट्टी की अवैध माइनिंग रोकने की तैयारी कर ली गयी है. कोकपाड़ा और गालूडीह में 24 गुणा 7 चेकनाका स्थापित किया गया है. कोकपाड़ा व गालूडीह टोल प्लाजा के समीप यह चेकनाका मंगलवार से अगले आदेश तक सक्रिय रहेगा. डीसी-एसएसपी की संयुक्त पहल पर ऐसा किया गया है.

दोनों चेकनाका पर तीन पाली में अलग-अलग दंडाधिकारी के साथ एक-4 के सशस्त्र फोर्स की तैनाती की गयी है, ताकि बिना वैध माइनिंग चालान के बालू-गिट्टी व अन्य मिनरल्स की कालाबाजारी (धंधा करने वाले) पर सीधे कार्रवाई ससमय किया जा सके. ऐसी गाड़ियों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बहरागोड़ा समेत जिले के कई जगहों से बालू, गिट्टी व अन्य मिनरल्स की अवैध माइनिंग कर ट्रकों से परिवहन कराया जा रहा था. इसका खुलासा बीच-बीच में हुए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी (थाना स्तर के पदाधिकारी भी शामिल), खनन विभाग के पदाधिकारी के औचक छापेमारी से हुआ है. इस कारण डीसी ने बालू गिट्टी समेत अन्य मिनरल्स की अवैध माइनिंग व ट्रकों में ढुलाई करने वाले, बिना स्टॉक लाइसेंस लिये धंधा करने वालों के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया था.

—————————————-

वर्जन

जिले में अवैध माइनिंग व परिवहन पर रोकथाम के लिए कोकपाड़ा व गालूडीह में एक-एक चेकनाका को चालू किया गया है. यहां 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी, जो वाहनों की जांच करेगी.

– सतीश कुमार नायक, जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR ANAND

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola